Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं धूप निकली है तो कहीं अब भी बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 3,500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार को अधिकतर जनपदों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
हालांकि इन जिलों में बारिश धीमी रहेगी, लिहाजा मौसम विभाग ने जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। देहरादून समेत मैदानी जिलों में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। अब ज्यादातर जगह मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बदलते मौसम में सेहत को लेकर सावधान रहें।