उत्तराखंड: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, अटकलों का बाजार गर्म

पौड़ी लोकसभा सीट से दावेदारी जता रहे मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Manish Khanduri: Congress leader Manish khanduri resigned from party
Image: Congress leader Manish khanduri resigned from party

देहरादून: प्रदेश में जनाधार के संकट से जूझ रही कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और तमाम बड़े नेता चुनाव मैदान में उतरने से परहेज कर रहे हैं।

Congress Leader Manish Khanduri

इस बीच एक बड़ी खबर कांग्रेस नेता रहे मनीष खंडूड़ी को लेकर आ रही है। मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर दी है। मनीष खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे हैं। उनकी बहन ऋतु खंडूड़ी धामी सरकार में स्पीकर हैं। मनीष का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पौड़ी लोकसभा सीट से दावेदारी जता रहे मनीष खंडूड़ी ने अचानक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मनीष खंडूड़ी ने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस की ओर से पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मनीष खंडूड़ी के इस्तीफे के बाद प्रदेश में सियासी पारा और चर्चाओं के बाजार गर्म हो गया है। मनीष बीते पांच सालों से पौड़ी लोकसभा सीट पर सक्रिय थे, अब जबकि मनीष ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है तो कयास लग रहे हैं कि वो बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।