Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बीते दिनों उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में खूब बारिश और बर्फबारी हुई, जिसका असर अब तक महसूस किया जा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है, हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहने के संकेत मिले हैं। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल प्रदेश भर में कहीं भी बारिश या बर्फबारी देखने को नहीं मिलेगी। आज पर्वतीय जिलों में भी मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा। राजधानी देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान पिछले दिनों की तरह बना रहेगा। बात करें चमोली जिले की तो यहां गुरुवार को को दिनभर धूप खिली रही। शाम को निचले स्थानों में बारिश व ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से हनुमानचट्टी रड़ांग बैंड से आगे बदरीनाथ हाईवे अभी भी बंद है। जबकि गोपेश्वर चोपता हाईवे धोतीधार से आगे बर्फ जमने से बंद है। बदरीनाथ धाम में छह फिट से अधिक बर्फ जमी है।