उत्तराखंड: प्रदेशभर में मौसम आज शुष्क रहेगा, तापमान में होगा इजाफा

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 9 March : Uttarakhand Weather Update 9 March
Image: Uttarakhand Weather Update 9 March

देहरादून: प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज चटख धूप खिली है। मौसम शुष्क बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Forecast

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और राज्यभर में चटख धूप खिली रहेगी, इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जाएगी। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ है। शुक्रवार को भी बारिश से राहत रही। शुक्रवार को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था।

आज भी मौसम साफ रहेगा, शनिवार को तापमान के देहरादून में 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। प्रदेश में पिछले करीब एक हफ्ते से कहीं भी तेज बारिश या भारी बर्फबारी देखने को नहीं मिली है और अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है। पिछले दिनों हुई बारिश-बर्फबारी का असर अब तक बरकरार है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं मैदानों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।