उत्तराखंड में आज भी मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

रविवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। आज मौसम शुष्क रहेगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 10 March : Uttarakhand Weather Update 10 March
Image: Uttarakhand Weather Update 10 March

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम साफ होते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Weather Report 10 March

मौसम विभाग ने कहीं भी बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ है। हाल ये है कि राजधानी देहरादून में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शनिवार को भी ज्यादातर जगह मौसम साफ रहा, रविवार को भी मौसम में परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। रविवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई।

शनिवार को भी मौसम साफ रहा और राजधानी देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, अब मौसम विभाग रविवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद लगा रहा है। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मार्च के दूसरे हफ्ते में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो जाती है। इस बार फरवरी के आखिरी दिनों और मार्च की शुरुआत में हल्की बारिश देखने को मिली थी, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। अब बारिश का सिलसिला थम गया है, जिससे तापमान बढ़ने लगा है।