बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 4 year old child dies after falling into tank in Haldwani
हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम की जान चली गई। बच्चा खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
4 year old child dies in Haldwani
घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा काठगोदाम क्षेत्र में हुआ। यहां गौलापार के देवलाडांठ खेड़ा में यूपी निवासी नरवीर अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। शनिवार को नरवीर के सास-ससुर मंदिर गए थे, जबकि पत्नी की तबीयत खराब थी और वो घर में सो रही थी। तभी नरवीर का चार साल का बेटा आयुष खेलने के लिए घर के बाहर चला गया।
घर के आंगन में खेलते-खेलते चार वर्षीय मासूम घर के पीछे बनी टंकी में जा गिरा। बच्चा घर में नहीं दिखा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। परिजन टंकी के पास पहुंचे तो बच्चा टंकी में पड़ा मिला। बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।