Uttarakhand Cabinet Meeting: हर्रावाला में कैंसर अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने की मंजूरी, धामी कैबिनेट की बैठक में हुए ये अहम फैसले

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के मानक को प्राथमिक शिक्षक के लिए बदल गया है। अब बीएड की जगह डीएलएड ही मान्य होगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Cabinet Meeting 11 March : Uttarakhand Cabinet Meeting 11 March
Image: Uttarakhand Cabinet Meeting 11 March

देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

Uttarakhand Cabinet Meeting 11 March

राज्य सरकार ने डायलिसिस के मरीजों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। आज हुए फैसलों में स्वास्थ्य विभाग के तहत अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिस में शतप्रतिशत प्रतिपूर्ती का निर्णय लिया गया। बता दें कि अब तक 50 प्रतशित पूर्ति होती थी। अन्य फैसलों के बारे में भी जान लेते हैं। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के मानक को प्राथमिक शिक्षक के लिए बदल दिया गया है। अब बीएड की जगह डीएलएड ही मान्य होगा।

हर्रावाला में कैंसर अस्पताल और हरिद्वार मातृ शिशु अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने को मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग के तहत जो छात्र पीएचडी करते है उन्हें किसी मद से छात्रवृति नहीं मिलती है, उन्हें 5 हजार रुपये हर महीने सरकार देगी। कैलाश क्षेत्र में हेली दर्शन के लिए मंजूरी दी गई है। पर्यटन विभाग के तहत होटल मैनेजमेंट की नियमावली को मंजूरी दी गयी है। ऊर्जा विभाग के तहत लखवाड़ बांध योजना को लेकर कई बिंदुओं को मंजूरी दी गई है। वहीं उत्तराखंड सेवा क्षेत्र के तहत जो उद्योग लगते है, वह यूबीडीआई के तहत संचालित होंगे। कैबिनेट मीटिंग में सेवायोजन विभाग के तहत 630 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को डॉलर एक्सचेंज की मंजूरी भी दी गई है।