उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर मेला देखने जा रहे 3 श्रमिकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

हादसे मे जान गंवाने वाला विकास सिर्फ 24 साल का था। वो चंपावत में मजदूरी कर के परिवार की गुजर-बसर कर रहा था।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Road accident Khatima : Road Accident In Khatima One death
Image: Road Accident In Khatima One death

खटीमा: उत्तराखंड में रफ्तार जुनून बेगुनाहों की जान पर भारी पड़ रहा है। यहां सड़क पर चलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

Road Accident In Khatima

अब खटीमा में ही देख लें, जहां चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला देखने पैदल जा रहे तीन श्रमिकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य श्रमिक और वाहन चालक भी घायल हो गया। एक घायल को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे में जान गंवाने वाला विकास पुत्र रामजन सिर्फ 24 साल का था। यूपी के चंदोली, वाराणसी में रहने वाला विकास चंपावत जिले की सीमा पर बन रहे जोगबूड़ा पुल में मजदूरी करता था।

रविवार दोपहर को वह अपने गांव के ही अखिलेश और संदीप चंद्र के साथ मेले में पैदल जा रहा था। तभी बेकाबू टाटा मैजिक वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। साथ ही वाहन अनियंत्रित होकर झाड़ी में घुसने से बनबसा निवासी वाहन चालक अजय कुमार भी घायल हो गया। चारों घायलों को 108 एंबुलेंस से खटीमा के उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां विकास को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अखिलेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक व घायल श्रमिकों के परिजनों को सूचना भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।