उत्तराखंड: पूर्व ग्राम प्रधान ने महिला को कार में बंधक बनाकर किया रेप, मुकदमा दर्ज

पीड़ित महिला का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Former Village Head Rape Women: Former village head held woman hostage in car and raped her  case registered
Image: Former village head held woman hostage in car and raped her case registered

हरिद्वार: हरिद्वार जिले का लक्सर क्षेत्र...यहां एक महिला ने पूर्व ग्राम प्रधान पर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Former Village Head Rape Women In Laksar

लक्सर कोतवाली में दी गई तहरीर में महिला ने पूर्व ग्राम प्रधान पर कार में बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। पूर्व ग्राम प्रधान का कहना है कि महिला ने रंजिश के चलते उसके ऊपर झूठा आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ कोर्ट में विवाद चल रहा है। इसे लेकर एक दिन गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ने उसे फोन कर कहा कि वह गांव के बाहर ईंट भट्टे पर आ जाए, जहां उसके पति के साथ उसका समझौता हो जाएगा।

महिला ने कहा कि वो भरोसा कर के चली गई। महिला जैसे ही गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास पहुंची, वहां पूर्व ग्राम प्रधान पहले से कार लिए खड़ा था। आरोपी ने महिला को कार में बैठा लिया। कार में गांव में ही रहने वाला तस्लीम भी बैठा हुआ था। बाद में आरोपियों ने महिला संग अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसे कार में बंद कर दिया गया और हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस संबंध में केस दर्ज कराया है। वहीं आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान का कहना है कि महिला उसे झूठे केस में फंसाकर उससे पैसा ऐंठना चाहती है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।