Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
सतपुली चौराहे पर देर रात भीषण आग भड़क उठी। जिसके चलते पूरे बाजार भर में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में चौराहे पर स्थित 12 दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी से करीब 1 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर बचाव उपाय किए जाने से आग दूसरे इलाकों में नहीं फैली। राहत वाली बात ये है कि आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है। आग लगने की वजह से हैंडलूम, कॉस्मेटिक, फर्नीचर और फ्रूट विक्रेताओं की दुकानों समेत 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि बाजार में लगी आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट था। इसके कारण 12 दुकानें जल कर खाक हो गयी हैं। हादसे के दौरान पुलिस बूथ के जलने की अफवाह भी फैली थी, लेकिन ऐसा नहीं है। लोहे के कारण पुलिस बूथ सुरक्षित रहा। फिलहाल प्रशासन आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है।