आरोपी युवक मोहम्मद बिन कासिम बरेली से स्मैक लेकर आया था। बरामद स्मैक की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Haridwar STF caught smack worth Rs 110 lakhs
हरिद्वार: उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में एसटीएफ की टीम ने बरेली के अंतरराज्यीय तस्कर को एक करोड़ 10 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा है।
Haridwar STF caught smack worth Rs 1.1 crore
हरिद्वार में नशा तस्कर एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। टीम ने पकड़े गए नशा तस्कर के कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम स्मैक बरामद किया है, बरामद स्मैक की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। यह STF द्वारा प्रदेश में अभी तक पकड़ी गई स्मैक की सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है। उत्तराखंड एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने तस्कर की गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल टीम को दस हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर को पकड़ा। आगे पढ़िए
स्मैक तस्कर का नाम मोहम्मद बिन कासिम बताया गया है। आरोपी युवक यूपी के बरेली का रहने वाला है। उसके पास से 1 किलो 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मौके से एक अन्य आरोपी सलमान निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर, हरिद्वार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी कासिम ने बताया कि वो बरेली से स्मैक लाकर सलमान को देने आया था। पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी मिली है। कासिम के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है, उसके साथी की तलाश जारी है।