हरिद्वार: कार-ट्रक की भिड़ंत में बीजेपी नेता की दर्दनाक मौत, पत्नी-बेटे समेत तीन लोग घायल

पुलिस के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Sanjay Kumar Road Accident: Bjp Scheduled caste morcha district president sanjay Kumar accident haridwar
Image: Bjp Scheduled caste morcha district president sanjay Kumar accident haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है

Bjp Scheduled caste morcha district president road accident In Haridwar

ताजा मामला हरिद्वार के बहादराबाद का है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बीजेपी नेता की पत्नी-बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता की कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार 45 वर्ष की मौत हुई है, पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

बीजेपी नेता की 15 साल की बेटी तनुश्री भी अस्पताल में भर्ती है। सुमन देवी की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। मौके से हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें आई हैं। ट्रक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीनों लोगों में से कोई भी सही जानकारी दे पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।