Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
मरने वाले युवक की 18 मार्च को शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही अनहोनी हो गई। मृतक की पहचान लक्सर क्षेत्र के आकोढा गांव निवासी आदेश के रूप में हुई है। खड़ंजा कुतुबपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया था। घटना के बाद युवक के घर में मातम छाया हुआ है।
पुलिस ने बताया कि देर रात खड़ंजा कुतुबपुर गांव के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। घटना के वक्त युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था, तभी किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। पांच दिन बाद युवक की शादी होने वाली थी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला आदेश सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। युवक की मौत के बाद उसके घर व ससुराल दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। आदेश तीन बहनों से छोटा था। युवक की मौत से उसके परिजनों के साथ-साथ लड़की पक्ष वाले भी गहरे सदमे में हैं।