हादसा चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर हुआ। यहां देर रात चकराता से विकासनगर की ओर जाते समय एक कार खाई में गिर गई।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Car fell into a deep ditch in Chakrata late night three people died
देहरादून: देहरादून के विकासनगर में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चकराता में एक कार गहरी खाई में गिर गई, हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
Car fell into a ditch in Vikasnagar
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर हुआ। यहां देर रात चकराता से विकासनगर की ओर जाते समय एक कार खाई में गिर गई। हादसे में मारे गए लोगों में से एक व्यक्ति उत्तराखंड का रहने वाला था, जबकि दो यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार में वाहन चालक सहित 6 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चकराता शिशुपाल राणा और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे
देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन तब तक वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में प्रमोद पाठक, रामकिशोर निवासी कटसारी बरेली, उत्तर प्रदेश और मुनेंद्र निवासी बहदराबाद, हरिद्वार शामिल हैं। जबकि घायलों में कृष्ण पाल निवासी पीलीभीत, सौरभ निवासी बरेली और सुनील निवासी बागपत उत्तर प्रदेश शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच जारी है।