Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार का लक्सर इलाका....यहां दहेजलोभी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी शादी में मिले दहेज से खुश नहीं था और पत्नी को प्रताड़ित करता था। पत्नी की हत्या करने के बाद वो फरार चल रहा था। कई दिनों तक चली तलाश के बाद पुलिस आखिरकार उस तक पहुंचने में कामयाब रही और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति ने दहेज के लिए 16 फरवरी 2024 को अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था।
इस संबंध में मृतक महिला के पिता संतराम निवासी खानपुर ने केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर रायघटी निवासी चमन के साथ की थी। शादी में हैसीयत के मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन चमन खुश नहीं था। वो उनकी बेटी को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। 16 फरवरी (शुक्रवार) को पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर झगड़ा हुआ, इस दौरान आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।