Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर का रुद्रपुर शहर....यहां गेहूं के खेत की आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से एक क्विंटल अफीम के पौधे डोडा समेत कब्जे में लिए हैं। घटना केलाखेड़ा इलाके की है, जहां गेहूं की आड़ में अफीम की खेती कर रहा एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में एक व्यक्ति ने गेहूं के खेत के बीच में अफीम बो दिए। इतना ही नहीं अफीम का पौधा तैयार भी हो गया, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दलजीत सिंह के खेत में गेहूं के पौधों के साथ-साथ अफीम के पौधे भी उगे दिखाई दिए।
दलजीत सिंह के खेत में गेहूं के साथ अफीम के पौधे दिखने पर पुलिस टीम ने 104 किलो अफीम के पौधों को कब्जे में लिया और खेत मालिक दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दलजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले रुद्रपुर में एएनटीएफ और दिनेशपुर थाना पुलिस ने एक किलो 20 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी यूपी से अफीम लाकर उत्तराखंड में महंगे दामों में बेचते थे।