Uttarakhand Weather Update: 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानिए मैदानों में कैसा रहेगा मौसम

उच्च पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी के चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अलर्ट जारी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 18 March 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 18 March 2024

उत्तरकाशी: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि एक बार मौसम फिर से करवट लेने लगा है।

Uttarakhand Weather Forecast 18 March 2024

मैदानी इलाकों में चटक धूप के साथ-साथ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ़बारी और बारिश के आसार। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मुसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दिन में चटक धूप खिल रही है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ-साथ कहीं बारिश भी देखने को मिल रह है तथा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पर्वतीय राज्य उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

हालांकि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ़ या आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है जिसके बाद यह 28.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है जिसके बाद यह 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले 10 वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च महीने के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।