मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है, शुष्क मौसम के बीच चटक धूप से हो रहा गर्मी का एहसास।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 19 March 2024
चमोली: मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के सम्भावना है साथ ही पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की सम्भावना बनी है।
Uttarakhand Weather Forecast 19 March 2024
मार्च का महीना आधा बीतने के बाद उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बन हुआ है और मैदान में चटक धूप के साथ-साथ गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (India Meteorological Department) के मुताबिक 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन पांच पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई गई है।
19 मार्च से 23 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 19 मार्च को इन जिलों में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके बाद इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, शेष अन्य जिलों में मौसम साफ़ रहेगा। आगे पढ़िए..
मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को राज्य में सभी जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फ़बारी की संभावना बनी है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम साफ़ रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मार्च को राज्य के 3 पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मौसम का करवट ले सकता है। इनमें हल्की बर्फ़बारी और बारिश की सम्भावना बनी हुई है तथा अन्य शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग की मुताबिक 23 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह मैदान से लेकर पहाड़ों तक तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। मंगलवार 19 मार्च को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है।