Uttarakhand Weather Update: 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मैदान में पारा 30 के पार

होली तक मौसम में तपिश बढ़ने के आसार सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस तक का हो सकता है इजाफा।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand weather news: Uttarakhand Weather Forecast 20 March 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 20 March 2024

अल्मोड़ा: मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं वहीं मैदानों में मौसम साफ़ रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast 20 March 2024

उत्तराखंड में इस बार मौसम रंग बदलता हुआ नज़र आ रहा है। मंगलवार को देर शाम मसूरी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जबकि देहरादून में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, हालांकि शाम तक शर्द हवाएं भी चलने लगी। मंगलवार को देहरादून में 30.02 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान भी 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में भी अधिकतम तापमान 20.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा। देहरादून में पिछले चार दिनों से लगातार तेज धूप है जिसके बाद से गर्मी का एहसास भी होने लगा है।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में 6 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार होली तक पारा और अधिक चढ़ेगा।

इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 20 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जनपदों में 3500 मी. से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज मौसम बदला रहेगा। इनमें कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।