Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज इन 5 जिलों में बारिश का अनुमान

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, कहीं बारिश तो कहीं मौसम शुष्क है। और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड मौसम समाचार : Uttarakhand Weather Forecast 21 March 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 21 March 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की सम्भावना जताई है। राज्य के बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड रहेगी।

Uttarakhand Weather Forecast 21 March 2024

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतर पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें और निचले क्षेत्रों में झोंकेदार हवा चलने के अनुमान हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने इन 5 जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसके साथ आकाश में गरजने और चमकने की संभावना है। उत्तराखंड के बहुत से क्षेत्रों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य ही बना हुआ है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड राहत दे रही है।

तापमान की स्थिति

देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस था। पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस था।