Uttarakhand Weather Update 23 March: रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में 2000 मीटर की उंचाई पर बारिश शुरू गयी है, 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटे बर्फबारी की संभावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 23 March 2024
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में 2000 मीटर की उंचाई पर बारिश शुरू गयी है, मौसम विज्ञान केंद्र ने 22-23 मार्च को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 3000 मीटर से अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की सम्भावना है।
Uttarakhand Weather Forecast 23 March 2024
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज और कल (शुक्रवार और शनिवार) को मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 22-23 मार्च को पर्वतीय जनपदों में बारिश-बर्फबारी के येलो अलर्ट जारी किए हैं। हरिद्वार और उधमसिंह नगर को छोड़ कर बाकि जिलों में बारिश की भी आशंका जताई गई है।
होली से पहले तापमान में गिरावट
होली से पहले मौसम के मिजाज में बदलाव होता दिखाई दे रहा है। आसमान में बादलों का असर दिखने और हवाओं से लोगों को राहत जैसी स्थिति महसूस हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी जैसी उम्मीद है। वहीं, कुछ स्थानों पर बारिश के आसार भी जताए गए हैं। 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान की स्थिति 22 March
देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था। ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री जबकि न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस था।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं देहरादून में 24 घंटे के भीतर अधिकतम पारा सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। आज दून में भी आंशिक बादलों के बीच बूंदाबांदी की सम्भावना है।
अप्रैल से शुरू हो जाएगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है। अप्रैल की शुरुआत में गर्मी सताने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया गया है।