Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हल्द्वानी: आज, 22 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के 17वें संस्करण का धमाकेदार आगाज हो गया। IPL 2024 के पहले मैच में दिनेश कार्तिक और अनुज रावत के शानदार कैमियो ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 173/6 पर पहुंचा दिया।
अनुज रावत ने 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से शानदार 48 रनों की पारी खेल कर रॉयल चैलेंजर में अपने चयन को सही साबित कर दिया। अनुज रावत और दिनेश कार्तिक की बेहतरीन पारियों की मदद से RCB ने निर्धारित 20 ओवर्स में 173 रन बनाये। चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान के सामने अनुज रावत का आत्मविश्वास देखने लायक था।
इससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और पिछली आईपीएल चैंपियन टीम की बागडोर रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक और अनुज रावत के कैमियो ने आखिरी दो ओवरों में 41 रन बटोरे। पारी के अंतिम ओवरों में आरसीबी के दोनों खिलाडियों की ओर से शानदार पावर-हिटिंग देखने को मिली। CSK कैसी बल्लेबाजी करती है ये तो देखने वाली बात है पर कार्तिक और रावत अच्छा खेले। टीम को ऐसे स्कोर तक पहुंचा गए हैं, जिसे फाइटिंग टोटल कहा जा सकता है, और जिसके बचाव करने का उनके गेंदबाज प्रयास कर सकते हैं।
Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने ये मैच 8 गेंदें शेष रहते 6 विकेट्स से जीता।