Uttarakhand Weather Update: होली पर साफ रहेगा मौसम, पहाड़ों में ठंड अभी भी बरकरार

Uttarakhand Weather Update 23-24 March 2024: प्रदेश में होली तक गर्मी में इजाफे के आसार हैं। तापमान में वृद्धि का असर मैदानी क्षेत्रों में महसूस होने लगा है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 23-24 March 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 23-24 March 2024

देहरादून: प्रदेश में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। वहीं उच्च हिमालय की चोटियों पर हिमपात हो रहा है। शनिवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather Forecast 23-24 March 2024

मार्च के महीने से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी, लेकिन पिछले बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव आया है और अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री कम हो गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश में कहीं- कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

26 मार्च तक मौसम शुष्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। होली पर गर्मी भी अपने रंग दिखाएगी। होली के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से अधिक होने के आसार हैं जिससे गर्मी में और इजाफा होगा।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.0 और 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।