IPL 2024: उत्तराखंड के ऋषभ पंत की 15 महीनों के बाद क्रिकेट में वापसी, स्टंपिंग ने दिखा दी फिटनेस

IPL 2024 में उत्तराखंड के ऋषभ पंत की वापसी हो गयी है। आईपीएल में DC के कप्तान ने बिजली सी तेज स्टंपिंग से दिल जीत लिया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rishabh Pant is Back: Rishabh Pant is Back with a lighting fast stumping
Image: Rishabh Pant is Back with a lighting fast stumping

रुड़की: दुर्घटना के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत को लेकर आईपीएल 2024 में सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में कई सवाल थे।

Rishabh Pant is Back with a lighting fast stumping

डीसी कप्तान ऋषभ पंत की बिजली सी तेज स्टंपिंग ने, उनके फिटनेस पर आ रहे सभी सवालों का जवाब दे दिया। उत्तराखंड के इस बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर ने 13 गेंदों में 18 रन की छोटी लेकिन दिल जीतने वाली पारी खेली। इस पारी में ऋषभ ने दो चौके लगाये। दिल्ली की टीम ने 174 रन बनाये। लेकिन, स्टंप के पीछे से ऋषभ पंत अपना जलवा दिखने में कामयाब रहे। साथ ही इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ये साबित किया कि वो धीरे-धीरे लेकिन लगातार वापसी करेंगे।

अपने रंग में दिखे ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट के लोकप्रिय खिलाडियों में से एक ऋषभ पंत को अपने पुराने स्वरूप की झलक दिखाने में आईपीएल का बस एक मैच लगा। इस आक्रामक बल्लेबाज ने 13 गेंदों में 18 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 174 रन बनाने में मदद की। कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर जितेश शर्मा बैटिंग कर रहे थे, और रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे। जितेश, कुलदीप यादव की एक डिलीवरी को गलत पढ़ गए और गेंद को मिस कर गए, जिससे उनका पैर लाइन से बाहर चला गया। जितेश की क्षणिक चूक पर ऋषभ पंत को उनका विकेट चटकाने में एक सेकंड से अधिक समय नहीं लगा। हांलांकि ये मैच पंजाब की टीम जीती, पर DC के लिए अच्छी बात ये रही कि उनके कप्तान ऋषभ पंत की प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी दिल जीतने वाली रही।