Uttarakhand Weather Update: होली पर बदल सकता है मौसम का मिजाज, सात जिलों में बारिश की आशंका

होली में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, वहीं मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 24 March 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 24 March 2024

देहरादून: रविवार को सात जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं पर हल्की से हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast 24 March 2024

प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। होली के दिन सोमवार को मौसम साफ रहने की सम्भावना है। केवल पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम साथ देगा। मौसम विभाग ने कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि होली के दिन पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। रविवार और सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बादल छाये रहने की संभावना बनी है।

26-27 मार्च का पूर्वानुमान

26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा जबकि 27 मार्च को कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की-हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके साथ ही देहरादून में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। होली के दिन 25 मार्च को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। 27 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान की स्थिति

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 14.2 दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।