पैर फिसलने से नदी में जा गिरी बच्ची, उसे बचाने के लिए माँ भी कूद पड़ी और दोनों अपनी जान गँवा बैठे।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Mother Daughter drowned in the Sharda River
चम्पावत: टनकपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शारदा नदी के घाट पर डूबने से मां- बेटी की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव बरामद किए गए।
Mother & Daughter drowned in the Sharda River
टनकपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शारदा बैराज मार्ग पर शारदा नदी में एक मां और उसकी 6 वर्षीय बेटी की नदी में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई ने बताया कि बच्ची के डूबने के बाद महिला ने नदी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश की थी जिस कारण वो भी डूब गई। मामले की जाँच चल रही है। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसरा है।
आठ घंटे की तलाशी के बाद मिली लाश
शुक्रवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली कि बैराज मार्ग में शारदा नदी में एक महिला और एक बच्ची डूब गए हैं।
सभी मौके पर पहुंचकर घसियारा मंडी निवासी कंचन (30) पत्नी संजय सक्सेना को बाहर निकाला और 108 वाहन से उप जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। लगभग आधा घंटे की तलाशी के बाद घटना स्थल से करीब 30 मीटर दूर बेटी दिव्यांशी (8) को निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन डॉ. आफताब अंसारी द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
दवाई लेने गई थी महिला
मृतक के पति टेलर मास्टर संजय ने बताया गया कि कंचन दोपहर दोनों पुत्री सांची और दिव्यांशी के साथ उसकी दुकान पर आई थी। फिर यहां से कंचन ने छोटी बेटी सांची को पास के दुकान में चाट खाने भेज दिया। जबकि खुद की तबीयत खराब होने की बात कहकर दवाई लेने दिव्यांशी के संग बाजार की ओर निकल गई।
बेटी को बचाने की कोशिश में गई जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिव्यांशी शौच करने नदी के किनारे गई थी। अचानक उसका पाँव फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी। बेटी को डूबता देख माँ उसे बचाने नदी में कूद पड़ी। लेकिन नदी में तैर न पाने के कारण दोनों मां-बेटी नदी में बह गए।
सूचना मिलने पर गोताखोरों ने मां-बेटी के शव बरामद किए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पति, जेठ, सास, जेठानी और एक पुत्री सांची है। एसएसआई बची सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और अंतिम संस्कार मायके वालों के आने के बाद ही कराया जाएगा।