उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश के निकट तपोवन और लक्ष्मण झूला क्षेत्र से तीन युवकों के डूबने की खबर सामने आई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Three Tourists drowned in river Ganga in Rishikesh
ऋषिकेश: होली के दिन नहाने पहुंचे तीन युवक गंगा में डूब गए। एक युवक का शव जल पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि दो युवकों की तलाश एसडीआरएफ और पुलिस की टीम कर रही है।
3 Tourists drowned in Ganga on Holi in Rishikesh
होली के दिन तीर्थनगरी ऋषिकेश के निकट तपोवन और लक्ष्मण झूला क्षेत्र से तीन युवकों की डूबने की खबर आई है। एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाना ने बताया कि थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में गंगा में नहाते समय ये घटनाएं हुई हैं। उन्होंने जारी बयान में कहा है कि इसका पता लगाने के लिए एसडीआरएफ टीम का सर्चिंग अभियान जारी है।
पहली घटना तपोवन की
पहली घटना तपोवन के नीम बीच की है जहाँ पर 25 वर्षीय अक्षय निवासी करनाल अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद नीम बीच नहाने पहुंचे। इसी बीच एक महिला गंगा में डूब रही थी तो सभी दोस्त उसे बचने नदी में कूदे और अक्षय भी कूद पड़ा। महिला को बचा लिया गया जबकि अक्षय नदी में डूब गया। वह एक योग का छात्र है और ऋषिकेश में कमरा लेकर किराये पर रहता है। आगे पढ़िए..
दूसरी घटना सांई घाट पांडव पत्थर की
दूसरी घटना ऋषिकेश के पास की है जहाँ पर 30 वर्षीय निखिल निवासी भटिंडा, पंजाब गंगा में नहाते समय डूब गए। डूबने की जानकारी अभी नहीं मिली है जिसकी जांच चल रही है।
तीसरी घटना नीर गुड्डू की
तीसरी घटना ऋषिकेश में नीर गुडडू के पास की है जहाँ पर 37 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह गंगा नदी में बह गए इनकी पहचान ग्वाल गांव, पो काफल पानी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हई है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सुरेंद्र का शव नीम बीच पर बरामद किया गया है। सुरेंद्र एक रेलवे कंपनी में कुक का काम करता था। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे युवकों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।