सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक का CBSE Syllabus 2024-25 जारी किया है। Download Details देखिये..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Class 9 to 12 CBSE Syllabus 2024-25 Download
देहरादून: सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर कक्षा 12 तक के सिलेबस को जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार कक्षा 9 और 10 में प्रैक्टिकल का भी सिलेबस शामिल होगा।
CBSE Syllabus 2024-25 for Class 9 to 12
सीबीएसई ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9 से 12 का सिलेबस जारी किया है। यह पाठ्यक्रम सेकेंडरी कक्षा 9 और 10 तथा सीनियर सेकेंडरी कक्षा 11 और 12 में विभाजित किया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार सिलेबस चेक कर सकते हैं। कक्षा 10 में पांच अनिवार्य और दो वैकल्पिक विषय होंगे, जबकि कक्षा 12 में भाषा, गणित, विज्ञान, ह्यूमेनिटीज़, जनरल स्टडीज, स्किल सब्जेक्ट, और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा जैसे सात अनिवार्य विषय हैं।
Class 9th और 10th में प्रैक्टिकल सिलेबस भी होगा
अब सीबीएसई के कक्षा 9वीं और 10वीं के प्रैक्टिकल का भी सिलेबस होगा। जो नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू किया जाएगा। पहले कक्षा नौ और दस में छात्रों का प्रैक्टिकल में इंटर्नल असेमेंट ही होता था और प्रैक्टिकल की महज कुछ कक्षाएं ही निर्धारित थीं। लेकिन अब सीबीएसई ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस अपडेट किया है।
Class 3rd और Class 6th का भी बदलेगा सिलेबस
हाल ही में सीबीएसई ने घोषणा की है कि एनसीईआरटी अप्रैल से शुरू होने वाले एकेडेमिक ईयर 2024-25 के लिए क्लास 3 और क्लास 6 के सिलेबस में परिवर्तन करेगा और साथ ही नई किताबें भी जारी की जाएंगी। बाकी कक्षाओं का मौजूदा सिलेबस अभी तक बरकरार रहेगा। नया सिलेबस कक्षा तीन और कक्षा छह के लिए एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।
CBSE Syllabus 2024-25 Download Link
सिलेबस डाउनलोड यहाँ से करें
https://www.cbseacademic.nic.in/curriculum_2025.html