राजघराने से ताल्लुख रखने वाली माला राज्य लक्ष्मी शाह के पास असीम सम्पति है। उनके साथ उनके पति मनुजेंद्र शाह व हिंदू अविभक्त कुटुंब की सम्पति जोड़ दी जाय तो यह आंकड़ा 200 पार जाता है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: BJP candidate Rajya Lakshmi is the owner of Rs 200 crores
टिहरी गढ़वाल: भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने नामांकन के दौरान अपनी सम्पति का विवरण प्रस्तुत किया। उनके पास वर्तमान में करीब 200 करोड़ की चल-अचल सम्पति है।
Mala Rajya Laxmi Shah Property
भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र जमा कर दिया है। राजघराने से ताल्लुख रखने वाली माला राज्य लक्ष्मी शाह के पास असीम सम्पति है। उनके साथ उनके पति मनुजेंद्र शाह व हिंदू अविभक्त कुटुंब की सम्पति जोड़ दी जाय तो यह आंकड़ा 200 पार जाता है।
राजनीती के सफर में जिस तरफ सफलता की सीधी माला राज्य लक्ष्मी चढ़ती गई उनकी सम्पति में भी इजाफा होता गया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शाह परिवार की कुल संपत्ति करीब 185 करोड़ बताई गई थी और अब इसमें करीब 15 करोड़ का इजाफा देखने को मिला है।
चल-अचल सम्पति का ब्यौरा
भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मंगलवार को नामांकन के दौरान सभी अपनी संपत्तियों का विवरण रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनकी निजी संपत्ति लगभग सात करोड़ रुपये है, जबकि उनके पूरे परिवार की संपत्ति को लगभग 200 करोड़ का अनुमान लगाया गया है।
माला राज्य लक्ष्मी शाह की निजी संपत्ति, जो 12 वर्ष पहले 1.5 करोड़ रुपये थी, अब सात करोड़ के पार पहुंच गई है। साथ ही उनकी अचल संपत्ति की मूल्य भी 80 लाख रुपये से बढ़कर 90 लाख रुपये हो गई है।
काठमांडू मूल की हैं राज्यलक्ष्मी
भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने काठमांडू (नेपाल) के रत्ना राजे लक्ष्मी कालेज से वर्ष 1971 में 12वीं किया है। 73 वर्षीय माला राज्य लक्ष्मी के पास ढाई किलो सोने व हीरे के आभूषण हैं और साथ ही लग्जरी कारों का बेड़ा है। प्रत्याशी राज्यलक्ष्मी के खिलाफ कोई वाद व मुकदमा विचाराधीन नहीं है और उनके पति पर करीब 17 करोड़ की देनदारी है। शाह परिवार ने पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग सवा सात करोड़ रुपये का आयकर भुगतान भी किया गया है।
कांग्रेस प्रत्यासी गुनसोला की संपत्ति
टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने भी अपनी संपत्ति का विवरण प्रस्तुत किया है। उनकी कुल संपत्ति लगभग छह करोड़ रुपये के पास है,
जिसमें 10 लाख 22 हजार रुपए नगद हैं। उनके पास तीन करोड़ रुपये की भूमि और मकान और तीन करोड़ रुपये की विरासती संपत्ति है। वे वर्ष 1973 में मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और उनके नाम पर कोई मुकदमा विचाराधीन नहीं है।