उत्तराखंड: सुबह गौशाला का दरवाजा खोला तो बेटे की जली हुई लाश मिली, पूरे गांव में हड़कंप

बुधवार की सुबह गौशाला के अंदर संदिग्ध हालत में एक युवक का जला हुआ शव मिला। मामले जानकारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Augustymuni news: Burnt body of son found inside cow shed
Image: Burnt body of son found inside cow shed

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि के डोभा भोंसाल गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Burnt body of son found inside cow shed

परिजनों ने इस मामले की जानकारी थाना अगस्त्यमुनि में दी। परिजनों ने बताया की उनका बेटा मंगलवार को देर रात घर बाहर गया। सुबह जब परिजन गोशाला गए तो वहां उनके बेटे की जली हुई लाश पड़ी हुई थी।
बेटे का जला हुआ शव देखकर परिजन चीखने चिलाने लगे। जिससे खबर पूरे गांव में फ़ैल गई। जिसके बाद मामले की जानकारी थाने अगस्त्यमुनि में दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और मामले की छानबीन की।

मृत युवक की पहचान अगस्त्यमुनि विकासखण्ड के डोभा भौंसाल निवासी 18 वर्षीय रोशन सिंह पुत्र गोपाल सिंह राणा बताई गई है। युवक की ऐसी संदिग्ध परीस्थितियों में मौत होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।। युवक की मृत्यु का कारण अब तक सामने नहीं आया है। 18 वर्षीय बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अगस्त्यमुनि थाना अध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया की जानकारी मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम शव को हिरासत में लिया उसका पंचनामा दर्ज किया। और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।