Uttarakhand Weather Update: अगले चार दिन इन पांच जिलों में बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

आज शाम से मौसम बदल सकता है; अगले तीन दिनों में पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 28 to 30 March 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 28 to 30 March 2024

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, तेज हवाएं, गर्जन और वर्षा, बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम की स्थिति में बदलाव आएगा।

Uttarakhand Weather Forecast 28 to 30 March 2024

मार्च के महीने की विदाई के समय भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले चार दिनों के लिए मौसम के अस्थिर होने की चेतावनी जारी की है। मार्च की शुरुआत में ही बारिश हो रही थी और अब भी विदाई के समय अच्छी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की स्थिति बनी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम का यह असर देखने को मिल सकता है।

अगले 3 दिन इन जिलों में बारिश की सम्भावना

वर्तमान में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो गई है और पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों का खिलखिलाहट जारी है। देहरादून में तापमान अब 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है गुरुवार को और भी वृद्धि की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की चोटियों पर हिमपात और उनके आसपास हल्की वर्षा की संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों में बादलों का आगमन अधिकतम तापमान को आधा कर देगा और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की गर्जना और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।