कोटद्वार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर अचानक ही खराब हो गया। खराब ट्रक को ठीक कर रहे तीन मजदूरों दुसरे डंपर ने कुचल दिया..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Dumper crushed 3 people repairing truck roadside in Kotdwar
कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार नगर निगम से एक दुःखद खबर आई है। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में बीईएल रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। शनिवार को कोटद्वार बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को ठीक कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Dumper crushed 3 people repairing truck roadside
शनिवार सुबह 7:00 बजे कोटद्वार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर (UK 18 CA 8128) अचानक ही खराब हो गया। सीमेंट से लदे ख़राब डंपर को खींचने के लिए दुसरे डंपर (UK 18 CA 1408) को बुलाया गया। जिस दौरान कौड़िया से मोटाडाक की ओर जा रहे एक अन्य बजरी से भरे डंपर (UK 15 CA 3525) ने खराब डंपर को टक्कर मार दी।
जिससे बाद खराब डंपर की मरम्मत के काम में जुटे तीन लोग कुचल दिये गए। डंपर के नीचे कुचले जाने से तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इनमें तीनों लोग सोहन सिंह, स्वर्ण सिंह सिंह और पहले डंपर का चालक अशोक मौके पर ही मारे गए।
घटनास्थल पर ही मौजूद थे डंपर मालिक
घटना स्थल पर दोनों डंपरों ही के मालिक मौजूद थे। ऊधम सिंह नगर काशीपुर निवासी सोहन सिंह व स्वर्ण सिंह सिंह और सीमेंट से भरे डंपर का चालक अशोक भी मौके पर मौजूद थे। घटना की सूचना तुरन्त थाना कोटद्वार में दी गई, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय अपनी के साथ टीम मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को क़ब्ज़े में ले लिया गया है। बताया कि बजरी से भरे डंपर का चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
सीमेंट से भरे खराब डंपर को एक अन्य डंपर से खींचते समय कौड़िया से मोटाडाक की और जाते हुए एक बजरी से भरे एक डंपर ने खराब डंपर के पीछे एक जोर दार टक्कर मार दी। खराब डंपर पर टक्कर लगने से आगे खड़े डंपर के मालिक स्वर्ण व सोहन और डंपर का चालक अशोक की दोनों डंपरों के बीच कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।