उत्तराखंड: आधी रात को एसएसपी की गाड़ी रुकवाकर ली तलाशी, सिपाही अब होगा सम्मानित

कर्म करते रहो और फल की चिंता मत करो.. गीता में कही गयी ये बात आज फिर सच हो गई। मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने वाले एक सिपाही को अब खुद एसएसपी सम्मानित करेंगे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
SSP Nainital: SSP Nainital stopped and searched at midnight
Image: SSP Nainital stopped and searched at midnight

नैनीताल: सिपाही ने अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन किया। मेरी कार को रोका। मैंने चालक को इशारा किया कि सिपाही के अनुसार कार की तलाशी करवाओ। मुझे अपने ऐसे जवानों पर गर्व है, जो ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। सिपाही को सम्मानित किया जाएगा।... ये नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के शब्द हैं। दरअसल, ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने आधी रात को गश्त पर निकले एसएसपी की गाड़ी की चेकिंग ही कुछ इस तरह से की, कि एसएसपी को ये कहना पड़ा।

आधी रात को गश्त पर निकले थे एसएसपी मीणा

लोकसभा चुनाव के मध्यनजर देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। नैनीताल जिला काफी सेंसिटिव है और यहां के हालातों पर अभी पूरे देश की नजर है। ऐसे में पुलिस का काम भी ज्यादा जिम्मेदारी वाला हो जाता है। चेक पोस्ट पर कितना सख्ती से नियमों का पालन हो रहा है, ये जानने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा रात को अक्सर गश्त पर निकलते हैं। कुछ दिन पहले ऐसे ही एक रात एसएसपी मीणा रामनगर की ओर प्राइवेट गाड़ी से निकले।

एसएसपी की गाड़ी की तसल्ली से ली तलाशी

रामनगर जाते वक्त आम्रपाली चौकी पर सिपाही ने कार को रुकवा लिया। इसके बाद सिपाही ने चालक से गंतव्य के बारे में सवाल किये, चालक को गाड़ी से नीचे उतरवाया और गाड़ी की डिग्गी को तसल्ली से चेक किया। थोड़ी देर के बाद आम्रपाली चौकी पर ही ड्यूटी पर तैनात एक दुसरे पुलिस कर्मी ने एसएसपी मीणा की गाड़ी पहचान ली। पुलिसकर्मी धीरे से तलाशी लेते सिपाही के पास आया और उसे एसएसपी मीणा की गाड़ी होने के बारे में बताया। इसके बाद सिपाही सकपका गया। इसके बाद कार में बैठे एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा गाड़ी से उतर आए। उन्होंने सिपाही की पीठ ठोंक कर तारीफ की।
कर्म करते रहो और फल की चिंता मत करो.. गीता में कही गयी ये बात आज फिर सच हो गई। मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने वाले एक सिपाही को अब खुद एसएसपी सम्मानित करेंगे।