भारत मौसम विज्ञान विभाग (मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून) ने अगले 5 दिनों का Uttarakhand Weather Update जारी किया है। जानिये उत्तराखंड में मौसम के हाल..
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 2-5 April 2024
देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के लिए अगले 5 दिनों का जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 2-5 April 2024
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में जहां अगले कुछ दिन मौसम खुशनुमा रहेगा, वहीँ मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क होने से तापमान बढ़ेगा। हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के तापमान में बढौतरी होने की संभावनाएं व्यक्त की गयी हैं।
पहाड़ों में बारिश कर सकती है परेशान
मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा इन जिलों में ओलावृष्टि होने और कहीं-कहीं 40-50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर भी आगाह किया गया है। आकाशीय बिजली के दौरान बिजली संचालन करने वाली सभी वस्तुओँ से दूर रहने और जानवरों को बाहर न बांधने संबंधी निर्देश भी मौसम विभाग ने जारी किये हैं।
तापमान की स्थिति
देहरादून का अधिकतम तापमान 29°c और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊखीमठ-गुप्तकाशी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्री केदारनाथ धाम में अभी भी तापमान काफी कम है, धाम में अधिकतम तापमान 5°C और न्यूनतम तापमान -6°C रिकॉर्ड किया गया है। हरिद्वार में Humidity 34% तक बढ़ गयी है, हरिद्वार और हल्द्वानी दोनों जगह अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 18°C रिकॉर्ड किया गया है, जबकि नैनीताल में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 11°C रिकॉर्ड किया गया है।