आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Goons entered emergency and beat doctors brutally
हरिद्वार: हरिद्वार के एक अस्पताल के इमरजेंसी रूम में घुसकर बदमाशों ने डॉक्टरों की बुरी तरह पिटाई की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
Goons entered emergency and beat doctors brutally
हॉस्पिटल के पीड़ित स्टाफ ने आरोपियों के खिलाफ थाना बहादराबाद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ितों की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार जिले के बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के इमरजेंसी रूम में घुसकर एक युवती के साथ आए छह बदमाशों ने हॉस्पिटल के डॉक्टर, फार्मासिस्ट और सिक्योरिटी गॉर्ड की बुरी तरह से पिटाई की। और साथ ही अस्पताल के चिकित्सकीय उपकरणों को तोड़ने और उनको जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित चिकित्सकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
युवती का इलाज करने साथ आये थे
आरोप है कि हरिद्वार बहादराबाद के एक अस्पताल में देर रात कुछ युवक एक युवती का इलाज कराने के लिए लाए थे। हॉस्पिटल के स्टाफ ने युवकों से ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए कहा तो युवक गुस्सा हो गए। गुस्से में युवकों ने अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर,फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों के पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना का पूरा वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि आरोपी जबरदस्ती रॉड और अन्य हथियारों के साथ हॉस्पिटल के इमरजेंसी रूम में घुसे। और कितनी बेरहमी के साथ बदमाशों ने हॉस्पिटल के चिकित्सक और कर्मियों को पीटा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी भी अपराधी को गिरफ्तारी नहीं किया है।
सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर, ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। ये विडियो देखिये..