उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम के मिजाज बदला हुआ रहेगा। मैदानों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की धूप खिली रह सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 4 April 2024
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार 5 पर्वतीय जनपदों की ऊँची चोटियों में बारिश और हिमपात होने की सम्भावना है। पिछले कुछ दिनों से निचले क्षेत्रों में पारे में गिरावट से गर्मी में राहत देखने को मिल रही है।
Uttarakhand Weather Forecast 4 April 2024
प्रदेश में आगामी दो दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हल्की धूप के साथ बादल भी देखे जा सकते हैं जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलेगी। राज्य की ऊँची चोटियों में हिमपात के कारण चारधाम के आसपास के क्षेत्रों में हल्की ठण्डक बढ़ गई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में पारे की गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 3 दिनों तक प्रदेशभर में इसी प्रकार का मौसम रहने की सम्भावना है।
पांच जिलों में बारिश की सम्भावना
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही चटक धूप खिलेगी।
केदारनाथ में मजदूरों को काम में दिक्कत
केदारनाथ में निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को मौसम की बाधा का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से धाम में बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण काम पर असमर्थता आ रही है। वर्तमान में केदारनाथ में लगभग 70 मजदूर बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं, लेकिन मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण उन्हें काम में अधिक समय लग रहा है। आगामी महीने से केदारनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके लिए कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। सभी निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।
तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस था।