Uttarakhand Weather Update: गर्मी से आज मिलेगी राहत, 7 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 6 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 6 April 2024

देहरादून: प्रदेश में आज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है, बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 5 April 2024

प्रदेशभर में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से अधिक चला गया है। पर्वतीय जिलों में भी अब गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश के अलर्ट जारी कर दिए हैं। बारिश से कुछ हद तक लोगो को राहत मिलेगी।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के 7 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और देहरादून में आज हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है अन्य जनपदों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहेगा। 6 अप्रैल के बाद प्रदेश में मौसम एकदम साफ़ रहेगा। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तेज धूप लोगों को सताएगी। इसी के साथ तापमात 35 के पार जा सकता है।

चारधाम में मौसम की स्थिति

केदारनाथ धाम में सुबह चटख धूप से लेकिन दोपहर के बाद बादल छा गए और जमकर बर्फ़बारी हुई जिससे बर्फ हटाने का काम प्रभावित हो गया। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई।

तापमान की स्थिति

देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।