Uttarakhand Weather Update: बदलने लगा मौसम का मिजाज, मैदानी क्षेत्र में बढ़ने लगी तपिश

Uttarakhand Weather Report: प्रदेश में अब गर्मी अपना रूप दिखाने लग गई है। चटकती धूप के कारण पारा उछाल मार रहा है, अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
weather update: Uttarakhand Weather Forecast 6 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 6 April 2024

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज से आगामी कुछ दिनों तक शुष्क मौसम की संभावना है। धूप के प्रकोप से अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

Uttarakhand Weather Forecast 6 April 2024

प्रदेश में शुष्क मौसम के कारण तपिश का प्रकोप बढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक तेज धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पारा और अधिक चढ़ने के आसार हैं। आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की सम्भावना बनी है। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को बेहाल कर सकते हैं।
जबकि पहाड़ों पर भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। चटक धूप के कारण पारे में तेजी से वृद्धि होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्र देहरादून से लेकर हरिद्वार तक तापमान में लगातार वृद्धि का अनुभव किया जा रहा है। शुक्रवार को दून में सुबह ही चटक धूप खिली थी जिससे दोपहर के समय तेज गर्मी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। देहरादून में तापमान को सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस था। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम साफ़ रहने के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने के कार्य में तेजी देखने को मिली। चार धाम यात्रा के लिए मार्ग बनाने का काम अब रफ़्तार से चल रहा है।