Uttarakhand Weather Report 8 April 2024: मौसम अब अपने तेवर दिखाने लग गया है। दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुँच गया है।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 8 April 2024
चमोली: प्रदेशभर में अब गर्मी बढ़ने लगी है, तपिश और उमस से मैदानी क्षेत्रों के हाल बेहाल हैं। हालांकि सुबह-शाम अभी हल्की ठंड भी देखने को मिल रही है। 9 अप्रैल से मौसम करवट बदल सकता है पर्वतीय इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।
Uttarakhand Weather Forecast 8 April 2024
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा है कि पहाड़ों से लेकर मैदान तक धूप की चिलचिलाहट बढ़ रही है। जिससे अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक हो रहा है। हालांकि इस बीच शाम को हल्की हवा से राहत मिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिल रही हैं और तापमान अधिकतम स्तर तक बढ़ गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी का अहसास होने लगा है। तेज धूप के कारण अब दिन में सड़कें भी सूनी नजर आने लगी हैं। मैदानी जिलों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम की बेरुखी दिखाई दे रही है।
अगले तीन दिन मिल सकती है कुछ राहत
उत्तराखंड में सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 और 10 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 11 अप्रैल को प्रदेश भर के सभी जिलों में तेज गरज के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 1 डिग्री से अधिक बढ़ोतरी के साथ 22.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज की रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने बताया है कि 10 अप्रैल तक तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान बारिश की संभावना भी है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।