Uttarakhand Weather Update 9 April 2024: राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तापमान का बढ़ना लोगों को चिंतित कर रहा है, क्योंकि गर्मी की लहरें उन्हें परेशानी में डाल रही हैं। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया किया ग
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 9 April 2024
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज और कल चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं 9 और 10 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि 11 अप्रैल को मौसम बदलने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
Uttarakhand Weather Forecast 9 April 2024
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो रही है, जिससे सामान्य से अधिक तापमान महसूस हो रहा है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच प्रदेशभर में धूप लोगों की परेशान कर रहा है। इससे दिन में तापमान में इजाफा हो रहा है। हालांकि सुबह-शाम की हवा चलने से कुछ राहत मिल रही है। आने वाले कुछ दिनों में पारा और तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी का महसूस होना बढ़ सकता है।
11 अप्रैल से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि 11 अप्रैल को मौसम की बदलने से कुछ राहत की उम्मीद है। 11 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश और जोरदार हवाओं की संभावना है। इससे तापमान में कमी होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद मैदान से लेकर पर्वतीय जनपदों तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। तेज गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं।
तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था। जबकि नई टिहरी अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में इसी प्रकार का तापमान रहने का अनुमान लगाया गया है।