Uttarakhand Weather: तेज धूप और गर्मी से कब मिलेगी राहत ? IMD ने जारी किया अगले तीन दिन का अपडेट

उत्तराखंड में लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और तापमान की बढ़ती वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में कठिनाई आ रही है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 10 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 10 April 2024

देहरादून: आगामी दिनों में पर्वतीय चोटियों पर हल्का हिमपात और वर्षा के आसार हैं। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 10 April 2024

प्रदेश में मौसम की स्थिति में निरंतर बदलाव दिख रहा है। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में धूप और गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही अब पहाड़ों में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्मी अभी बरकरार रहेगी। रात के समय में बादलों के आगमन से ओस का प्रभाव कम हो रहा है। इस रविवार तक देहरादून से हरिद्वार तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। पहाड़ों के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाए रहने की सम्भावना हैं। चोटियों पर हल्का हिमपात और वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे मैदानी इलाकों में राहत वाली बारिश की उम्मीद है।

केदारनाथ में हिमखंड टूटने से 100 मीटर रास्ता क्षतिग्रस्त

केदारनाथ में आजकल बर्फ हटाने का काम जारी है इस बीच केदारनाथ मार्ग में कुबैर गदेरे के पास हिमखंड टूटने से पैदल मार्ग पर घोड़ो खच्चर व मजदूरों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मजदूरों की एक टीम भेजकर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है जिसमें तीन से चार दिन का समय लगेगा। पुर्ननिर्माण सामग्री को लेकर बड़ी संख्या में घोड़े खच्चरों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन फिलहाल हिमखंड गिरने से यह बंद हो गई है। घोड़ा खच्चरों की आवाजाही बंद होने से पुर्ननिर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि मार्ग खुलने के लिए तेज़ी से काम शुरू किए जा रहे हैं। जल्दी ही फिर से आवाजाही शुरू हो जाएगी।

तापमान की स्थति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था। जबकि नई टिहरी अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में इसी प्रकार का तापमान रहने का अनुमान लगाया गया है।