Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
बागेश्वर: हरियाणा के रोहतक में आयोजित हुई खेलो इंडिया आरईसी कंबाइन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भूमिका बसेड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस से पहले भी ये सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में रजत पदक जीत चुकी हैं।
बॉक्सिंग रिंग में जिले का नाम रौशन करते हुए, बॉक्सर भूमिका बसेड़ा ने खेलो इंडिया आरईसी कंबाइन चैंपियनशिप (Khelo India Rec Combine Championship 2024) में स्वर्ण पदक जीता है। ये प्रतियोगिता 30 मार्च से 6 अप्रैल तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित हुई थी। भूमिका ने 52 से 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।