Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी से GMVN की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की बुरी खबर है। ऋषिकेश से टिहरी जाते समय गाड़ी पलटने से 35-40 लोग घायल हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिकेश से भद्रकाली मंदिर के पास, टिहरी की ओर जाने वाली रोड पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। ये बस टिहरी गढ़वाल जिले के लंबगांव जा रही थी। इसके बाद कुछ देर हाईवे पर चीख-पुकार मची रही। एम्बुलेंस आने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने कुछ स्थानीयों की मदद से घायलों को AIIMS ऋषिकेश और नरेंद्र नगर अस्पताल भेजा।
बताया जा रहा है कि आज 13 अप्रैल को सुबह ऋषिकेश से टिहरी के चंबा स्थित लंबगांव जा रही गढ़वाल मंडल विकास निगम की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ये दुर्घटना भद्रकाली मंदिर के आगे बताई जा रही है। बस में सवार सभी 35 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर ऋषिकेश एम्स और नरेंद्र नगर अस्पताल भेजा गया है। जनहानि की कोई भी खबर अभी सामने नहीं आई है।