Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: कहते हैं ऊपर वाला जब देता है, तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है चंबा टिहरी के उप तहसील भलेई के गांव ग्राम धराण के रहने वाले महेंद्र जी के साथ।
महेंद्र ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर एक करोड़ रूपये जीत लिए हैं। 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ के बीच हुए मैच में इन्होने ड्रीम11 पर टीम बनाई थी, जिसमें ये पहले स्थान पर रहे और करोड़पति बनने में कामयाब हुए। 1st रैंक देख एक बार के लिए महेंद्र को भी यकीन नहीं हुआ। महेंद्र ने मैच में कुल 800.5 पॉइंट्स अर्जित किये। उनकी इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके जानने वाले उन्हें व परिवार को बधाई दे रहे हैं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के उप तहसील भलेई के गांव ग्राम धराण के रहने वाले महेंद्र ने ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।