राजधानी देहरादून में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने आरोपी को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: CBI Arrested Assistant Engineer Of CPWD With Bribe Of One Lakh
देहरादून: ठेकेदार दीपक कुमार ने सीपीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता संदीप कुमार पर आरोप लगाया था कि सीमाद्वार में हो रहे एक निर्माण कार्य की एनओसी के नाम पर ठेकेदार से साढ़े पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई। इसकी जानकारी उन्होंने सीबीआई को दी फिर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रैप में फंसाकर आरोपी को रिश्वत लेते दबोचा।
CBI Arrested Assistant Engineer Of CPWD With Bribe Of One Lakh
राजधानी देहरादून में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने अभियंता के घर में भी छापेमारी की है और इसके परिणामस्वरूप 20 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा कुछ संदेहपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इस मामले की जांच जारी है और सीबीआई द्वारा आरोपी को आज बुधवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।
क्या था पूरा मामला ?
दीपक कुमार निवासी माता मंदिर रोड धर्मपुर जो एक सरकारी ठेकदार हैं, इन्होने सीबीआई को शिकायत की थी। कि वर्तमान में उनकी फर्म सीमाद्वार स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी का निर्माण कर रही है। जिसकी देखरेख सीपीडब्ल्यूडी का सहायक अभियंता संदीप कुमार द्वारा किया जा रहा था। दीपक ने सीबीआई बताया कि वह काम देखने आता और बाधा डालता था। लेकिन कमी निकालने का कारण पूछते तो वह वाजिब जवाब वह नहीं देता था। फिर एक दिन दीपक कुमार ने अभियंता संदीप कुमार से इसका परमानेंट हल निकालने के लिए कहा। इस पर अभियंता संदीप कुमार ने दीपक से साढ़े पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी।
कॉल रिकॉडिंग से ट्रैप में फंसाया
दीपक रिश्वत देने के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। अभियंता संदीप कुमार ने इस बारे में सोमवार को दीपक से फ़ोन पर बात की जिसे दीपक ने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और फ़ोन की रिकॉर्डिंग सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने इस मामले में तुरंत कदम उठाते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्णय लिया। सीबीआई की टीम ने दीपक कुमार के साथ संदीप के आवास के पास तैनात हो गई। दीपक कुमार ने एक लाख रुपये की रिश्वत उसके हाथ में पहुंचते ही सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
छापे में 20 लाख 49 हजार रुपए बरामद
संदीप कुमार मूल रूप से हरिद्वार के लक्सर इलाके के ग्राम महाराजपुर का निवासी हैं। सीबीआई ने संदीप कुमार के सरकारी आवास पर छापा मारा। वहां से 20.49 लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसके अलावा उनके लक्सर में स्थित आवास पर भी सीबीआई छापेमारी की गई है।