Uttarakhand Weather Update: इन 6 जिलों में हो सकती है बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

प्रदेश में बीते दिन मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली रही जिससे अधिकतम तापमान फिर चढ़ गया और 35 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 17 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 17 April 2024

देहरादून: ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे हैं। आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की आशंका है।

Uttarakhand Weather Forecast 17 April 2024

मंगलवार को सुबह से ही दून में धूप खिली रही जिस कारण तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़ गया और लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शाम को आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे और रात को धीमी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आज दून में आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद है जिससे हल्की धूप खिल सकती है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अन्य मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण चटख धूप खिलने की सम्भावना बनी है।
मौसम विभाग के निदेशक डाक्टर बिक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार से मौसम का माहौल बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं और कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की सम्भावना है।

तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था।