Uttarakhand Weather Update: मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम ? आइए जानते हैं

प्रदेश में अप्रैल से ही गर्मी कहर ढहा रही है, मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और बारिश के बाद तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 18-19 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 18-19 April 2024

देहरादून: मौसम विभाग अनुसार आज गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है। कल प्रदेश में मतदान होना है और मौसम करवट बदल सकता है।

Uttarakhand Weather Forecast 18-19 April 2024

प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप पसीने छुड़ा रही है। फिलहाल ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में चटखती धूप की रोशनी पड़ रही है। बुधवार को पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम को हल्की ठंडी हवा चल रही है। मैदानी क्षेत्रों में धूप की तपिश से लोग परेशान हैं। दून शहर में भी सुबह से ही चटखती धूप और तापमान का बढ़ना महसूस हो रहा है। हालांकि आने वाले दो दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की सम्भावना

आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाश में बिजलियां चमक सकती हैं और हवा में ओलावृष्टि और झोंकेंदार हवाएं चल सकती हैं, जिस कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल ऐसा रहेगा मौसम

शुक्रवार को प्रदेश में मतदान होने जा रहा है और इस दिन मौसम में परिवर्तन की संभावना है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक गरज, चमक और बौछारें हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाओं के चलने की सम्भावना है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस था।