Uttarakhand Weather Update: अब मिलेगी गर्मी से राहत, 20-21 अप्रैल से इन जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश में आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया है कि 19 अप्रैल को सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 19 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 19 April 2024

देहरादून: आज प्रदेशभर में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाए रहने की उम्मीद है। पहाड़ों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

Uttarakhand Weather Forecast 19 April 2024

प्रदेश में मतदान का महापर्व चल रहा है इस बीच उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पिछले दिन इस सीजन का पारा पहली बार 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान की राहत भरी खबर आ रही है कि प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को मौसम के करवट बदल सकता है।
आज प्रदेशभर में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल रहने की उम्मीद है। पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। मतदान के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में धूप से राहत देखने को मिलेगी इसलिए सभी लोग अपने घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दें।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने की सम्भावना है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व झोंकेदार हवा की सम्भावना बनी है।

20-21 से पहाड़ी जिलों में बारिश

प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को पहाड़ी क्षेत्रों में थोड़ी सी वर्षा की उम्मीद है और 22 अप्रैल को प्रदेशभर में बारिश की संभावना बनी है। 4000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। चुनाव की दृष्टि से सभी जिलों के प्रशासन को अवगत कर दिया गया है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था।