Uttarakhand Weather Update: ऐसा रहेगा आज मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश से हिस्सों में शुष्क मौसम के बीच झोंकेदार हवाओं का दौर जारी है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 20 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 20 April 2024

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह कहते हैं की, 20-21 अप्रैल के बाद 22 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। झोकेदार हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 20 April 2024

प्रदेश में मतदान के दौरान तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। चिलचिलाती धूप के कारण दून में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि शाम को दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में मौसम बदल गया, कहीं तेज झक्कड़ तो कहीं बौछारें पड़ीं। इसी बीच ऋषिकेश में शाम को अंधड़ के कारण सड़क किनारे स्थित एक पेड़ टूट गया। जिसकी चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई, क्षेत्र में शाम को झमाझम वर्षा हुई।

दो दिन मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की सम्भावना भी है। पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। दून में भी आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और 22 अप्रैल के बाद मौसम करवट बदल सकता है। जिस कारण 22 और 23 को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की सम्भावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था।