Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे बारिश का यलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

प्रदेश में आज मौसम जोरदार करवट बदलेगा, 11 जिलों में आज मौसम विभाग द्वारा बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों का अनुमान जारी किया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 22 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 22 April 2024

देहरादून: आज और कल पूरे प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने की सम्भावना है। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 22 April 2024

उत्तराखंड में आजकल मौसम शुष्क बना हुआ है, पहाड़ों से मैदान तक गर्मी की तपिश बढ़ गई है। मैदानों में चिलचिलाती धुप लोगों को परेशान कर रही है। इस सप्ताह प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि बीते दो दिनों से परे में मामूली से कमी देखने को मिली है।

प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग केंद्र ने प्रदेश के 11 जनपदों में बारिश की सम्भावना जताई है इनमें चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल शामिल है। पर्वतीय जिलों के 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए प्रदेश के 5 जनपदों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि 24 अप्रैल के बाद मौसम साफ़ बताया जा रहा है।

चार धाम में तापमान

10 मई से उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो रही है और चारों धामों का न्यूनतम तापमान माइनस में है। बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान आज 5°C और न्यूनतम तापमान -3°C रहेगा जबकि केदारनाथ धाम का तापमान आज अधिकतम 5°C और न्यूनतम तापमान -6°C रहेगा। गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान आज 8° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -3°C रहेगा। यमुनोत्री धाम गंगोत्री से भी ठंडा है. यहां का अधिकतम तापमान आज 5°C और न्यूनतम तापमान -4°C रहेगा।